- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बीजापुर-तेलंगाना बॉर्डर पर अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन, जवानों ने 1000 से अधिक माओवादियों को घेर...
बीजापुर-तेलंगाना बॉर्डर पर अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन, जवानों ने 1000 से अधिक माओवादियों को घेरा, पांच ढेर
Raipur, CG
.jpg)
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर सुरक्षाबलों ने माओवादियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान शुरू किया है।
करीब 5,000 जवानों ने मिलकर 1,000 से अधिक नक्सलियों को घेर लिया है। इस कार्रवाई में अब तक पांच नक्सलियों को मार गिराने की पुष्टि हुई है। ऑपरेशन लगातार 22 अप्रैल की सुबह से जारी है और क्षेत्र में लगभग 30 घंटे से अधिक समय तक मुठभेड़ चली।
तीन राज्यों की संयुक्त कार्रवाई, पहाड़ियों में फंसे नक्सली
इस अभियान को छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र की संयुक्त फोर्स अंजाम दे रही है। मुठभेड़ बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगट्टा, नडपल्ली और पुजारी कांकेर की पहाड़ियों में हो रही है। सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है, जहां नक्सली संगठन की बटालियन नंबर-1 के सदस्य छिपे होने की जानकारी मिली थी।
100 से अधिक IED बरामद, जवानों को निशाना बनाने की थी साजिश
अब तक की कार्रवाई में 100 से अधिक आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज) मिलने की बात सामने आई है। इन विस्फोटकों को जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से इलाके में बिछाया गया था, लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते एक बड़ी घटना टल गई।
नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की ओर कदम
इस ऑपरेशन को अब तक का सबसे बड़ा एंटी नक्सल अभियान माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह मुठभेड़ माओवादियों के लिए एक बड़ा झटका है और आने वाले दिनों में नक्सली नेटवर्क पर और मजबूत चोट की उम्मीद की जा रही है।